संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को ज़िम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व देने के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन ही क्षेत्र के विकास और युवाओं के सम्मान की राह आसान बनाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय पदाधिकारी, महिला विंग की कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आज अपना दल (एस) बिजनौर के ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शानदार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपना दल जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को दिया बढ़ावा
बिजनौर। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दिशा-निर्देशानु सार अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लेकरयुवाओं और समाज को जोड़ने का प्रयास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के प्रगतिशील नेतृत्व में अपना दल (एस) आज हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
