धामपुर र्मे भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
धामपुर (बिजनौर)।भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंदर सिंह बॉबी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रोहित गौतम ने जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान रोहित गौतम द्वारा भाजपा का प्रतीक चिन्ह “कमल” अंकित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया, जिस पर देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र अंकित थे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।कार्यक्रम में पुरुषोत्तम अग्रवाल, अश्वनी पंडित उर्फ लवली, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा एवं असित गोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंदर सिंह बॉबी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है,और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जनसेवा, संगठन विस्तार और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
