कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, द्वारा इस महायज्ञ में 5 एफडी बालमुकुंद जी सोनी द्वारा 3, समाज सेवक कमल सोनी मांगलिया द्वारा एक, रेखा राजेंद्र सोनी 1 एफ डी सभी कार्यकारिणी और समाज बंधुओ का महिला संगठन का विशेष रूप इस कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग रहा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश सोनी रतलाम धर्मेंद्र जड़िया, समाजसेवी कमल सोनी (मांगलिया), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा सोनी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाजजनों का उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालक डॉक्टर निखिल सोनी द्वारा किया गया। वहीं महिला अध्यक्ष रजनी आकाश सोनी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाजहित और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
उन्होंने संस्था को निरंतर समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणेश सोनी की समाज जागरण में निभाई गई सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के सम्मान और अधिकारों के लिए चलाया गया अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है। मंच का उद्देश्य केवल सामूहिक विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना भी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद समाज की प्रगति का आधार होता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आत्मचिंतन, सामाजिक एकता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम में संस्था के सम्मानित निखिल सोनी सह सचिव इंदौर रंजन प्रसाद सोनी,विक्रम सोनी जिला अध्यक्ष नंद किशोर सोनी प्रदेश प्रभारी, रेखा सोनी जिला अध्यक्ष,अंकिता सोनी जिला अध्यक्ष भोपाल, राधेश्याम भामा जिला अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,अध्यक्ष,धर्मेंद्र जड़िया ने आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि संस्था शीघ्र ही एक नए सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत करेगी, जिससे समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ मिल सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मंच लगातार समाज हित में परिचय सम्मेलन सामूहिक विवाह समाज की उभरती हुई प्रतिमाओं को सम्मान करने में विशेष अभियान चलाएगा।
