Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

बढ़ते तापमान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर “अपना दल (एस)” की पहल, दरगाह परिसर में पौधारोपण एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया

 जाफराबाद क्षेत्र स्थित दरगाह शरीफ हजरत बिलाल लाल शाह बाबा के पवित्र परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बढ़ते तापमान और लगातार बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन को देखते हुए यह पहल की गई, जिसमें “अपना दल (एस)” के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर समाज को हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर एक पौधा मां के नाम समर्पित करते हुए शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने दरगाह परिसर में मौजूद लोगों से संवाद भी किया और उन्हें “अपना दल (एस)” की नीतियों, विचारधारा तथा केंद्रीय नेतृत्व अनुप्रिया पटेल के विकासवादी दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संगठन से जुड़कर सामाजिक विकास में भागीदार बनने की अपील की, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी से जुड़ने की सहमति जताई।इस मौके पर जिला सचिव अल्पसंख्यक स्किल अहमद, अंस चौधरी,नफ़ीश अहमद, आरिफ, वकील अहमद विश्वास राव जिला महा सचिव विधि मंच लवी सागर खुशनसीब अहमद सचिव बार एसोसिएशन नजीबाबाद सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चौधरी सोधान सिंह को सहकारिता विधान सभा अध्यक्ष नजीबाबाद और शकील अहमद को जिला सचिव अल्प संख्यक मंच मुसबर चौधरी को जिला सचिव श्रमिक मंच कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता और संगठन विस्तार को मजबूत करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India