Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

बुर्का पहनकर कावड़ लेकर जा रही तमन्ना का हिंदू संगठनों ने किया भारी स्वागत

बिजनौर क्षेत्र में बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई तमन्ना लोगों ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत। हरिद्वार से बुर्का पहकर कांवड़ लेकर आ रही एक मुस्लिम समाज की महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार महिला नूरपुर पहुंची तो महिला को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। महिला के साथ जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने बताया कि संभल निवासी तमन्ना ने हिंदू समाज के अमन त्यागी से कुछ समय पहले विवाह किया है। सनातन धर्म में आस्था जताते हुए वह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी और भाजपा नगर उपाध्यक्ष जीतू भुइयार के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र के बोर्डर पर स्थित बलदाना गांव से महिला एवं उनके साथ चल रहे कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षा घेरे में लेकर उन्हें शिवाला कला क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने उनका भारी स्वागत भी किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India