Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

रास गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिंधु भवन अनपूर्णा मंदिर के पास इन्दौर में आयोजित किया गया

 रास गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिंधु भवन अनपूर्णा मंदिर के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश जैन युवा जैन रत्न उद्योगपति इंदौर, चिंतन बाकलीवाल प्रख्यात गायक, अनिता चौहान जेडी लोक शिक्षण संभाग इंदौर, राजेश बिंजवा विश्व हिंदू परिषद द्वारा जानकारी देते हुए  बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत  कंचन गिदवानी पार्षद,  अनंत महंत इंदौर सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विश्व ब्राह्मण समाज प्रमुख,  विनीत छाजेड़ होटल ड्रिम वर्ल्ड डायरेक्टर,  श्रीवास्तव बीजेपी मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। एवं शस्त्र पूजन भी किया गया।        अतिथियों का स्वागत आयोजक वंदना डोसी, विक्की शर्मा, संयोजक, अपराजित डोसी, ललित कुमार पारिख, शरद भैया, निकिता यादव , संध्या जी, ऋषिका नीमा गायिका कमला जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता रास गरबा  बेस्ट गरबा मेल फिमेल, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट कपल, एवं अन्य को करीब 150 प्रतिभागियों को राजेश जैन, अनिता चौहान जेडी, राजेश बिजवा, अनंत महंत के हाथों विशेष गिफ्ट , मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन चौरसिया ने किया। वंदना डोसी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India