Type Here to Get Search Results !

सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

 सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सुरेंद्र खन्ना,राहुल खन्ना, गजेंद्र सिंह, कृष्णा पेंटर आदि ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि किया।आचार्य प्रियंका चौहान,श्रुति चौधरी, दिव्या आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राहुल खन्ना ने शिक्षा के विषय में बताया कि शिक्षा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है तथा इससे सभी समस्याओं का समाधान होता है।
 सुरेंद्र खन्ना, गजेंद्र सिंह, कृष्णा पेंटर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विषय में अपने विचार रखें। आचार्य छोटे सिंह ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी तथा इन्होंने कहा था कि शिक्षित बनो संगठित रहो, संघर्ष करो। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विकास त्यागी ने किया। इस अवसर पर सभी आचार्य गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India