Type Here to Get Search Results !

भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु एक ज्ञापन जिला अधिकारी को प्रेषित किया

 बरूकी/ बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बरूकी बस स्टैंड पर नहर की सर्विस रोड पर पुलिया निर्माण एवं अन्य क्षेत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक में एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर जिलाधिकारी के नाम मां चामुंडा देवी पुलिस चौकी बरूकी के इंचार्ज राहुल कुमार को क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र दिया गया। धरना स्थल पर मौजूद सैकड़ो भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान न करने एवं समस्याओं को टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ना किया गया तो आगामी 9 मई को बिजनौर मुख्यालय पर होने वाली ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन नेशनल हाईवे के बरूकी बस स्टैंड  पर होगा। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर नहर पर पुलिया का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने, झालू से नजीबाबाद के ग्राम सरवनपुर तक नहर की पटरी को जनता की सुविधा हेतु पक्की बनवाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर ना लगाने, बरूकी गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को शहर की भांति गैस का वितरण निर्धारित दिनों में करने, साप्ताहिक बाजारों में लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए बरूकी में लगने वाले दोनों साप्ताहिक बाजारों को मंडी समिति, सहकारी संघ एवं सहकारी समिति के प्रांगण में लगवाने, ग्राम बरूकी में नवनिर्मित पानी की टंकी को गर्मी को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से चालू कराने, नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर मुख्य बाजार एवं घनी आबादी के बीच देसी शराब के ठेके को तत्काल प्रभाव से हटवाने, ग्राम बरूकी में करोड़ों रुपए की लागत से लगभग 15 वर्ष पूर्व बने और खंडहर हो चुके अस्पताल में जनता की सुविधा हेतु डॉक्टर नियुक्त करने, आदि से संबंधित मांग पत्र जिलाधिकारी बिजनौर के नाम स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल कुमार को सौप कर जिला प्रशासन को क्षेत्र समस्याओं से अवगत कराने का आग्रह किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़ की अध्यक्षता एवं बृजेश कुमार के संचालन में हुई मासिक बैठक में जय सिंह, अमरदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, समरपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, सोकेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, परमा सिंह, घनश्याम सिंह, मुनेंद्र सिंह, खजान सिंह, रवि कुमार, विपिन कुमार, गजे सिंह, रामनाथ सिंह, महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India