Type Here to Get Search Results !

सत्कार कला कल्याण समिति इंदौर द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर योगिता सोनी को मिला सम्मान

देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित "देवी अहिल्या नारी गौरव अलंकरण समारोह" में मुझे सम्मानित किए जाने पर मैं हृदय की गहराइयों से अपना आभार व्यक्त करती हूँ। मैं योगिता सोनी, पिता पी.एन. सोनी, इस सम्मान को अपने जीवन का एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण मानती हूँ। सत्कार कला कल्याण समिति, इंदौर द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। 
मैं मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मेवाड़ा समाज, जगदीश मंदिर, इंदौर के अध्यक्ष मनोज सोनी एवं उपाध्यक्ष कमल सोनी, जीवन सोनी ,नीलकमल सोनी  महेश  सोनी, गणेश सोनी वरिष्ठ  पत्रकार, मिडिया प्रभारी अनुराधा शर्मा, शिक्षा जिलाधिकारी एवं सम्मानित पत्रकार महेंद्र शर्मा, और राधेश्याम भामा, रजनी आकाश सोनी, एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी की हृदय से आभारी हूँ। आप सभी के स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने मुझे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की है। सभी समाज बंधु द्वारा दिए गए सम्मान, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए मैं अपना हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूँ। यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।माता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श, सेवा-भाव, नारी सशक्तिकरण और लोककल्याण की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व की बात है।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे। योगिता सोनी पुत्री पी.एन. सोनी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India