इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि संविधान में आज तक मीडिया को कोई संवैधानिक स्थान नहीं दिया गया है तब भी मीडिया जगत आज सम्मान की श्रेणी में सर्वोपरि है वहीं मुख्य अतिथि सांसद चंदन चौहान ने कहा कि देश की आजादी में हिंदी पत्रकारिता का विशेष योगदान रहा है। सांसद ने पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई दी और अपने स्तर से पत्रकारों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज भारद्वाज ने भी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी तथा उनसे निर्भीक, निडर होकर अपनी लेखनी चलाने का संदेश दिया।
वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सूर्यमणि रघुवंशी ने पत्रकारिता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार एक समाज का विशेष अंग है वह निर्भीक होकर कार्य करें। उन्होंने पत्रकार को समाज का आईना बताया उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों के लिए हमेशा तन मन धनके साथ सहयोग के लिए हर समय तत्पर हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोविंद मित्तल ने तथा कार्यक्रम का संचालन अजय कौशिक ने किया। इस अवसर पर पत्रकार पवन राज शर्मा,नरेश जावा,एमके कटारिया,श्यामबाबू गुप्ता, मनोज शर्मा,सुभाष जावा,मोहम्मद अजमल,चौधरी यशपाल सिंह तथा सुरेन्द्र मलिक, वीर सिंह,हाजी अफजल कुरेशी,डॉ सत्येंद्र शर्मा,लक्ष्मी शर्मा एड. पीयूष राजपूत,रविंद्र शर्मा,विनेश त्यागी,महेंद्र सिंह, सरदार अच्छन सिंह आदि नगर व क्षेत्र के अनेक गण मान्य लोग मौजूद रहे।
