Type Here to Get Search Results !

*समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहीं रजनी आकाश सोनी, ह्यूमंस राइट संगठन में मिली प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी


इंदौर, म.प्र.। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहीं समाजसेविका रजनी आकाश सोनी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया द्वारा ह्यूमंस राइट संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह उपलब्धि स्वर्णकार समाज सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। रजनी सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। बेटी बचाओ आंदोलन में उनका विशेष योगदान रहा है। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी में कार्यालय मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं तथा वर्तमान में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय विवाह मंच की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों में हर्ष का वातावरण है।
मध्य प्रदेश स्वर्णकार विचार मंच की अध्यक्ष रीटा सोनी, प्रदेश प्रवक्ता योगिता सोनी एवं जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार विचार मंच इंदौर द्वारा रजनी सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही 31 मई को उनके जन्मदिन एवं रजनी और आकाश सोनी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India