Type Here to Get Search Results !

चांदपुर में मां जगदंबा सरस्वती की स्मृति में जल सेवा छबील का किया गया आयोजन समाजसेवी सर्वेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 चांदपुर (बिजनौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चांदपुर द्वारा 24 जून मां जगदंबा सरस्वती (मम्मा) स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में गोकुलनगर कॉलोनी स्थित सेवा केन्द्र के समक्ष विशाल जल सेवा छबील का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी सर्वेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी, मुख्य संचालिका, सेवा केन्द्र चांदपुर ने कहा कि मां जगदंबा सरस्वती का जीवन सेवा, पवित्रता और आध्यात्मिकता का श्रेष्ठ उदाहरण है। उनकी स्मृति में आयोजित इस जल सेवा का उद्देश्य मानवता की निःस्वार्थ सेवा करना है।कार्यक्रम में सर्वेश अग्रवाल को ईश्वरीय साहित्य एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।
 छबील में हजारों राहगीरों एवं स्थानीय भाई-बहनों ने शीतल जल ग्रहण कर गर्मी से राहत प्राप्त की।इस सेवा कार्य में ब्रह्माकुमारी साधना दीदी, ब्रह्माकुमार महावीर भाई, ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी सहित अनेक ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India