Type Here to Get Search Results !

मिशन शक्ति अभियान के तहत श्री रामस्वरूप सिंह लाडनपुर महाविद्यालय में छात्रा कुमारी स्वाती ने एक दिन का प्राचार्य पद संभाल कर जिम्मेदारियों को निभाया

मिशन शक्ति अभियान के तहत श्री रामस्वरूप सिंह महाविद्यालय लाडनपुर धनोरा जनपद अमरोहा में बी.एससी. फिफ्थ सेम की छात्रा कुमारी स्वाति को एक दिन की प्राचार्या बनाया गया।                स्वाति ने गंभीरता से महाविद्यालय की गतिविधियों को जाना जिम्मेदारी और आत्मविश्वास से प्राचार्या के पद का निर्वहन किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष नैन सिंह ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम पा रही हैं और आज हर क्षेत्र में अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कर देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 0.5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत बालिकाओं की समझ और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. पुनीत कुमार , वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, सतपाल सिंह, अर्जुन सिंह, रिया, याचना, उत्कर्ष कटारिया, ममता, सीमा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India