Type Here to Get Search Results !

शिव भक्तों के जयकारों से गूंजा सिद्ध पीठ मोटा महादेव क्षेत्र

 फाल्गुन माह की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव भक्त ले जा रहे हैं कावड़ बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है नजीबाबाद क्षेत्र।हरिद्वार से शिव भक्त कावड़ में पवित्र गंगाजल भरकर भारी मात्रा में लेकर लौट रहे हैं। हरिद्वार से शिव भक्त जब गंगा जल लेकर लौटते हैं तो सबसे पहले सिद्ध पीठ मोटे महादेव पर जल अभिषेक करते हुए आगे बढ़ते हैं मोटे महादेव पर भक्तों के लिए भारी मात्रा में भोजन की व दवाई की व्यवस्था की जा रही है मोटे महादेव  पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरुण कुमार गुप्ता जहांगीर वाले भंडारा कराकर शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं वही काली के प्राचीन मंदिर पर भी कई वर्षों से भंडारों की व्यवस्था दिनेश कुमार गीता नगरी वाले व उनके सभी साथी कर रहे हैं। जगह-जगह  शिव भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था मौजूद है चौक बाजार में भी लोग जगह-जगह चाय कॉफी दवाइयां भगवा रंग में रंग शिव भक्तों की लगातार सेवा कर रहे हैं। हर हर महादेव शिव शंभू से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है शिव भक्तों की सुंदर-सुंदर सजी हुई कांवड़ सौंदर्य का केंद्र बन रही है कावड़ यात्रा में युवा बुजुर्ग बच्चे महिलाएं सभी शामिल है। वही 24 घंटे पुलिस बल भी शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात है।
 सीओ नितेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मददे नजर महत्वपूर्ण स्थानो पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यातायात को सुचारू रखने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कावड़ यात्रा को भी डायवर्ट किया गया है ।कावड़ यात्रा की निगरानी लगातार सीसी कैमरो से की जा रही है। शंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ सहित कई महत्वपूर्ण स्थान पर विशेष निगरानी की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India