Type Here to Get Search Results !

आधारशिला स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई

आधारशिला द स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती बड़े हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे।सर्वप्रथम वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी ने पुष्पार्चन किया। 
 इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया एवं हम सभी को उनकी देशभक्ति से सीख लेने की सलाह दी। इसमें विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं  एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, राइफलमैन संजय कुमार हाउस इंचार्ज रजनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India