इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने कांवरतियों की तन मन से सेवा की।
चांदपुर अम्बेडकर चौक पर कावरतियों को दवाइयां फल और जल वितरित करते हुए
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की ओर से कावर्तियों को जल फल और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। शुक्रवार को चांदपुर तहसील के अंबेडकर चौक पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब रजिस्टर्ड द्वारा हरिद्वार से जल लेकर आ रहे का कांवरतियों को संगठन की ओर से जल फल और दवाइयां वितरित की गई।
