Type Here to Get Search Results !

होली के शुभ अवसर पर पंचवटी गार्डन चांदपुर में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

 होली के शुभ अवसर पर पंचवटी गार्डन में एक भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। होली के शुभ अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा चांदपुर की ओर से पंचवटी गार्डन के सभागार कक्ष में कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश गोयल ने अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू गोयल की स्मृति में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी मानसी एवं शकुंतला इंटर कॉलेज में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्रा कुमारी आशा देवी को 51 सौ रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 तत्पश्चात मंच पर मौजूद कवि एवं कवित्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालक एवं हास्य कवि डॉ प्रतीक गुप्ता मेरठ, हास्य कवित्री दीपाली जैन गाजियाबाद, महिमाश्री शृंगार कवित्री देहरादून, ओजस्वी कवि श्रीकांत श्री देहरादून, हास्य कवि यशदीप कौशिक फरीदाबाद ने अपनी कविताएं सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश गोयल एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद मित्तल ने आंगतुको एवं कवियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India