Type Here to Get Search Results !

न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा तथा उनकी कमेटी के लोगों का ग्राम करार नगर में भव्य स्वागत किया गया

ग्राम करार नगर तहसील नौगांवा सादात जिला अमरोहा में न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्वकर्मा उपाध्यक्ष प्रकाश धीमान, मण्डल महासचिव राजेन्द्र धीमान मण्डल मुरादाबाद एवं नगर अध्यक्ष बिजनौर के साथ करार नगर तहसील नौगांवा सादात जिला अमरोहा पहुंचने पर वहां के लोगों एवम् आसपास से आए सभी समाज के लोगों ने उनका का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने न्याय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  डा आनन्द कुमार शर्मा निवासी करार नगर को अमरोहा जिले का अध्यक्ष बनाया गया, न्याय पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी के एजेंडा एवं उद्देश्य तथा नीतियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। 
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधान सभा चुनाव में न्याय पार्टी बड़ी सफलता प्राप्त करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India