Type Here to Get Search Results !

आधारशिला स्कूल में बलिदान दिवस मनाया गया

 आधारशिला 'द स्कूल' में बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें भारत के  महान क्रांतिकारियों सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया,नगेन्द्र पाल सिंह डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ एवं चांदपुर के प्रसिद्ध उद्यमी , अमित मित्तल  एवं प्रशिक्षु आईएस अधिकारी कुणाल रस्तोगी  उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल  ने इन सभी अतिथियों का सम्मान किया। सभी विशिष्ट अतिथियों ने इन शहीद क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन किया।मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए अशोक कटारिया ने बताया कि इन शहीदों के कारण ही आज हम सब जीवित हैं, इनका हमारे ऊपर ऋण है। अतः हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए और इनको हमेशा इसी तरह याद करते रहना चाहिए। उन्होंने देशभक्ति को नये रूप में परिभाषित करते हुए बताया कि अपने देश के प्रति किसी भी रूप में कार्य करना ही देशभक्ति है। 
उन्होंने युवाओं को इन देशभक्तों से प्रेरणा लेने की भी सलाह दी। अपने विशिष्ट आतिथ्य के उद्बोधन में डिप्टी कमांडेंट नगेंद्रपाल सिंह ने भी हम सभी को भारत माँ की सेवा करते रहना चाहिए, ऐसा बताया। प्रशिक्षु आईएस कुणाल रस्तोगी ने भी सभा को संबोधित करते हुए बताया  कि हम सभी को इन शहीदों के बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी अमित मित्तल ने भी सभा को संबोधित किया। इस बलिदान दिवस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल- कोआर्डिनेटर बबिता त्यागी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। अंत में विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल  ने सभी अतिथियों, आगंतुकों, पत्रकार बंधुओं एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India