इसके उपरांत नौ देवी के स्वरूप में आई हुई कन्याओं का तिलक एवं पुष्पार्चन करते हुए कन्या पूजन किया गया और विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं व आचार्या बहनों के द्वारा भी नौ देवी के स्वरूप में आई हुई कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा सभी देवी स्वरूप में आई हुई कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार भेंट किए और समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनों को कन्या पूजन व दुर्गा अष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं।
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज चांदपुर में कन्यापूजन व दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज चांदपुर में कन्यापूजन व दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार द्वारा मां सरस्वती जी व माँ दुर्गा जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया I
