प्रतिशत, मोहम्मद हमज़ा- 96 प्रतिशत,आव्या राज-94.4 प्रतिशत,प्रियांशु पारिख- 94.2 प्रतिशत तथा अबू हम्मास- 92.8 प्रतिशत ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। आव्या राज ने AI में 100 व Hindi में 98,सार्थक सिंह ने S.St. में 100 व English में 96, वर्णिका लांबा ने English में 96, मोहम्मद हमज़ा ने Science में 97 तथा अबू हमास ने Hindi में 98 अंक प्राप्त करके अपनी मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर प्रयास करते रहने और जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षकों का प्रमाण है।
