Type Here to Get Search Results !

महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान समारोह हिंदी साहित्य समिति में हुआ आयोजित

 इंदौर। कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष का आयोजन हिंदी साहित्य भवन इंदौर में किया गया। इसमें अलग -अलग सेवा क्षेत्र की 151 से अधिक प्रतिभाओं को महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। प्रमुख अतिथि योगेंद्र महंत, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश शासन प्रमुख  अतिथि थे। मुख्य पंडित जगदीश पचौरी (समाजसेवी) तथा विशेष अतिथि शेखर चौधरी (नगर उपाध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इंदौर एवं (प्रदेश उपाध्यक्ष) मध्य प्रदेश केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन दिल्ली एवं अनिता चौहान जॉइंट डायरेक्टर लोक शिक्षण संभाग इंदौर, वहीं हरिओम वैष्णव बीआरसी इंदौर ग्रामीण एवं जय दुबे समाजसेवक इंदौर, डॉक्टर विजय कुमार सालवीय समाजसेवी इंदौर थे। शिक्षण, चिकित्सा, विधि, पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, खेल, अभिनय, मंचीय काव्य, साहित्य, गायन, संगीत, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्र के प्रतिभावान महानुभावों द्वार सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के अलावा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदेश और अन्य राज्य के 40 से अधिक कवियों व शायरों ने कविता पाठ और गीत ग़ज़ल सुनाई। आयोजन समिति के सुनील कुमार वर्मा मुसाफिर और मनोहरलाल सोनी बाबा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार डावरे, वेद और पुराण के श्रेष्ठ जानकार श्यामलाल देवड़ा, दिनेश शर्मा, कैलाश चंद्र कमलोदिया, एडवोकेट एल एन पुरोहित, राहुल मिश्रा इलाहाबादी, विनोद सोनगीर 'विन्रम', दामोदर विरमाल, ब्रज मोहन शर्मा ब्रज, प्रवीण गोस्वामी, जितेंद्र यादव, जगदीश वर्मा, दिनेश वर्मा आदि समिति सदस्यों ने आयोजन की समस्त व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। दिनेश परमार, संतोष मालवीय, नुजहत प्रवीन कुरैशी, मकशूद शाह, ललित पारीख, मनीष मालवीय कवि व लेखक रामनाथ मालवीय "सरल", राजेश कुमावत, कार्तिकेय त्रिपाठी "राम"  साक्षी जैन, जायसवाल, मनोरमा शाक्य, अनपूर्ण पांडे, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन राहुल मिश्रा इलाहाबादी ने किया तथा संपूर्ण आयोजन का वरिष्ठ साहित्यकार व एडवोकेट दिनेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
 उक्त जानकारी आयोजक जितेंद्र शिवहरे द्वारा प्रदान की गई। सम्मानित होने में प्रमुख अनिता चौहान जॉइंट डायरेक्टर संभाग इंदौर, हरिओम वैष्णव बीआरसीसी ग्रामीण इंदौर, साक्षी जैन, मनोरमा शाक्य,  जायसवाल, महेंद्र शर्मा अध्यक्ष शिक्षक पेड़ी, निर्भयसिंह ठाकुर निज सहायक जिला पंचायत अध्यक्ष, दिनेश परमार पेंशन बहाली, संतोष मालवीय, मनीष मालवीय, ललित पारिख, अनपूर्ण पांडे, करुणा मैडम, ऐश्वर्या राज, रजनी पांडे, प्रकाश मनावत,बद्रीलाल, सोनगिर, कल्पना जैन, योगेश दांडे, योगिता नागर, जायसवाल मैडम, उर्मिला मैडम, रेखा वर्मा सहित 151 विभूतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India