Type Here to Get Search Results !

फादरसन पब्लिक स्कूल एवं किड्स पैराडाइज़ में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

 फादरसन् स्कूल, किडस पैराडाइज में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गयाचांदपुर (विधान केसरी)।फादरसन स्कूल और एवं किड्स पैराडाइज़ में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए सुंदर एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी दिवस के महत्व को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक और भावपूर्ण नाटक (स्किट्स) ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित दर्शकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने और उसे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से यह संदेश दिया कि "पृथ्वी हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।" कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत कर गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India