Type Here to Get Search Results !

द् हेज़लमून स्कूल चांदपुर के छात्रों ने शूटिंग में लहराया परचम

 द् हेज़लमून स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।आठवीं रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता शामली में आयोजित की गई। जिसमें द हेज़लमून स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र प्रियांशु कुमार (कक्षा 8) ने सब यूथ एयर राइफल में 617.3 / 600 के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत  पदक अपने नाम किया । स्कूल की छात्रा अन्वी ढाका (कक्षा 7) ने एनआर एयर राइफल सब यूथ में स्कोर 379/400 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हर्षी यादव ने(ISSF) सब यूथ एयर राइफल महिला वर्ग में स्कोर 611.7/600 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त, बिजनौर में कल्पवृक्ष शूटिंग चैंपियनशिप वी.के.आई.टी.कॉलेज में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता  में एयर राइफल में प्रियांशु कुमार ने सराहनीय अंक प्राप्त करते हुए स्वर्णपदक हासिल किया। 
सी.ओ.सी. ( सीओसी) में भी 1500 का द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा एयर पिस्टल में सीनियर सर्व पुरुष में शुभ डबास ने रजत पदक प्राप्त किया।अन्य स्पर्धाओं में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमें अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India