कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।अधिवेशन के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और प्रादेशिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है,
जो जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निष्पक्षता बनाए रखते हुए जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता से समाज में जागरूकता आती है।वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सच्चाई और नैतिकता ही पत्रकारिता की असली पहचान है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने पत्रकारिता के मूल्यों, संरचनाओं और संदर्भों की विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर उपजा के पदाधिकारियों और विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने भी भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण सहित अन्य पदाधिकारीयो ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी ने किया।प्रादेशिक अधिवेशन में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की आम सभा और प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। जिसमें मान्यता समिति का गठन किए जाने, वृद्ध पत्रकारों को पेंशन देने, रेलवे किराया में छूट प्रदान करने और जनपदीय समिति में उपज के पदाधिकारी को शामिल करने सहित कई प्रस्ताव शामिल रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने आय-व्यय और मुरादाबाद संकल्प भी प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष और महामंत्रियों ने अपनी जनपदीय आख्या, भावी योजनाएं और विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर उपजा के पदाधिकारियों और विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने भी भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण सहित अन्य पदाधिकारीयो ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी ने किया।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद पाण्डेय (अयोध्या), शिवनाथ बख्श सिंह (अयोध्या), सुभाष गुप्ता (अंबेडकरनगर), नृपेंद्र श्रीवास्तव (टांडा), मुरादाबाद अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, कुमार देव, बरेली अध्यक्ष डॉ.आशीष अग्रवाल सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी, अध्यक्ष, महामंत्री व जिला बिजनौर टीम से जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव डॉ पुखराज सिंह मलिक, रामनाथ सिंह, मुकुल पाल, विरेंद्र अग्रवाल, चौधरी नरेंद्र सिंह, मो लतीफ, उजज्वल शर्मा, मोहम्मद रिजवान सिद्दीकी, जावेद अहमद, सुमित गौड़, लव अग्रवाल, वरुण आदि पत्रकार मौजूद रहे।
