महिलाओं ने विशेष रूप से क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बिजली कटौती का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। महिलाओं का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस पर जिलाधिकारी और महिला आयोग सदस्य ने मामले को गंभीर मानते हुए जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। महिला आयोग सदस्य संगीता जैन ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिलाओं को अब अन्याय या उत्पीड़न सहने की आवश्यकता नहीं है, सरकार महिला सुरक्षा एवं न्याय से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है।पत्रकारों से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 40 से 45 शिकायतों की सुनवाई की जा चुकी है, जिनमें महिलाओं से संबंधित विवादों के साथ-साथ जमीनी विवाद और अन्य जनसमस्याएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ममता सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, भाजपा महिला पदाधिकारी, राजन टंडन गोल्डी, थाना नजीबाबाद इंस्पेक्टर, महिला थाना इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नजीबाबाद र्मे महिला आयोग जनसुनवाई में गूंजी बिजली संकट से लेकर घरेलू विवादों की आवाज, डीएम जसजीत कौर व सदस्य संगीता जैन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नजीबाबाद, (बिजनौर) शनिवार को तहसील परिसर स्थित दुष्यंत कुमार सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जागरूक महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने घरेलू विवाद, जमीनी विवाद, बिजली संकट समेत विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।जनसुनवाई के दौरान जसजीत कौर एवं संगीता जैन ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
