गई।भारत मोटर्स के मैनेजर सौरभ गोयल ने बताया कि नई हीरो सुपर स्प्लेंडर 2.0 को ग्राहकों की सुविधा और आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्नत तकनीक से तैयार किया गया है। बाइक में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम, एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कॉल अलर्ट सुविधा, आकर्षक नए रंग एवं आधुनिक ग्राफिक्स जैसी अनेक विशेषताएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह बाइक बेहतर माइलेज, शानदार परफॉर्मेंस और आकर्षक लुक के कारण युवाओं तथा दैनिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।मुख्य अतिथि महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हीरो मोटोकॉर्प सदैव भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप विश्वसनीय और आधुनिक वाहन उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। नई सुपर स्प्लेंडर 2.0 निश्चित रूप से ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएगी। उन्होंने भारत मोटर्स परिवार को नई बाइक के सफल लॉन्च के लिए शुभकामनाएं भी दीं।इस दौरान महेश शर्मा व श्री शर्मा के पौत्र दर्शित शर्मा ने बाइक लांचिंग की खुशी पर केक भी काटा।कार्यक्रम में भारत मोटर्स के स्वामी डॉ. शलभ कुमार अग्रवाल एवं श्रेय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी ग्राहकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी।इस अवसर पर महेश शर्मा के पौत्र दर्शित शर्मा,भारत मोटर्स के कर्मचारी विपिन शर्मा, नीरज राजपूत, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित ग्राहक एवं शोरूम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा का विशेष परिचयनगर के वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सरलता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है। विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों में शामिल करती है। नई हीरो सुपर स्प्लेंडर 2.0 के शुभारंभ अवसर पर उनकी उपस्थिति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
