थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो, चार पहिया वाहनों को किया सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत मोडिफाइड साइलेंसर प्रेशर हॉर्न एवं अनाधिकृत हूटर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं जनपद पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वितीय के निर्देश एवं थाना प्रभारी सदर बाजार चंद्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा गस्त एवं संघन पुलिस चेकिंग अभियान के तहत दो चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर विदित कार्रवाई की गई कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी उप निरीक्षक सुशील कुमार अंकित कुमार रविंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल विजय कुमार सचिन कुमार शामिल रहे!सहारनपुर से महेश शर्मा की रिपोर्ट
