रोडवेज समीप ई रिक्शा चालकों के बढ़ते अतिक्रमण से दुकानदार है परेशान
चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्टेशन रोड को जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में बैटरी रिक्शा आकर खड़ी हो जाती है जिससे आम जनता को स्टेशन जाने आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुकानदारों से भी इन रिक्शा चालको की रोज खड़े होने को लेकर बहस होती है पूरे शहर में बैटरी रिक्शा का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के समीप दुकानदारों नेप्रशासन से इस ओर ध्यान देकर रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की मांग की है।
