प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता के सफल संचालन में उप प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तोमर, कुलवेंद्र सिंह, रूबी तोमर, शिखा, पवनलता, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु शर्मा, कावेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह, अनूपा रानी, डोली, रेशु अलंकार, कु पारुल, कु आकांशी, कु प्रतिक्षा, कु राखी, कु दीपा, कु रेनू सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देकर किया गया।
लोकप्रिय इंटर केलनपुर में दक्षिणी क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
लोकप्रिय इण्टर कॉलेज, केलनपुर बिजनौर में दक्षिणी क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र कुमार पहुली (वरिष्ठ कार्यकर्ता, राष्ट्रीय लोकदल) तथा सतीश कुमार ढाका (पूर्व प्रधान, ग्राम शादीपुर मिल्क) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 10 मीटर एयर राइफल (पीप साइड) अंडर-19 बालक वर्ग में अर्पित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में हर्षि यादव प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में पार्थ तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम स्थान पर रहीं।10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 बालक वर्ग में शुभ डवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-17 बालक वर्ग में ऋतिक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं 10 मीटर ओपन साइट अंडर-14 बालक वर्ग में मयंक तोमर ने प्रथम तथा रोहित तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
