Type Here to Get Search Results !

चांदपुर में सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार के तत्वाधान में मोहल्ला कटारमल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 चांदपुर (बिजनौर)। रविवार को नगर के मोहल्ला कटारमल में प्रेरणा परिवार के तत्वाधान में बन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र से आए अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन अजय कौशिक ने किया, जबकि अध्यक्षता चौधरी वीर सिंह ने की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु का भी प्रमुख स्रोत हैं। समाजसेवी गोविंद मित्तल, चौधरी वीर सिंह, जगत शर्मा, अमन कुमार रघुवंशी तथा रत्नेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया 

और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और वन महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।  कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी बाबू गोविंद मित्तल तथा ज्ञान प्रकाश वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मतलूब कुरैशी, सुनील शर्मा, विनेश त्यागी, रविन्द्र कुमार शर्मा, राजीव शर्मा कुलचाना, विपिन पांडे, आशु गोयल,अरविंद ज्वेलर्स,मास्टर सुनील शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, गंगा मिश्रा, अजय वर्मा,सोनिया, डॉक्टर रंजीत कुमार, सुभाष जावा,कुमार वस्त्रालय,वीरेंद्र सिंह, कृष्ण अवतार बैंकर्स,आस्था मित्तल,विशेष शर्मा, मा.इमरान अहमद, डा.राकेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह पीपली, रति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India