कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता, उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी कुमारी आकांक्षा गौतम, अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह, कमलेश आर्या, डाक्टर अनुराधा माथुर, कवयित्री मंजू जौहरी, उमा महेश्वरी , वर्षा अग्रवाल, गंगा देवी, वैष्णवी सैन, हिमाशी, रश्मि अग्रवाल, सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धामपुर लीना सिंघल ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत शक्ति है। जब एक महिला आगे बढ़ती है तो उसके साथ पूरा परिवार आगे बढ़ता है और जब समाज महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, तो राष्ट्र की प्रगति और भी तेज होती है। ऐसे आयोजन महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी यह संदेश देते हैं कि नारी का सम्मान, समाज का सम्मान है।
कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एवं सुशील आर्य डांस अकादमी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू जौहरी व आशीष सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद इंदु राजपूत मनीष सैनी बबीता तायल कुमारी दीपा अंजू सिंह दीपा चौधरी ठाकुर मनोज सिंह आदि का सहयोग रहा
