Type Here to Get Search Results !

इन्दौर में समृद्धि साख संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया

समृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित  पंजीकृत (पूर्व में औदुम्बर साख संस्था) का 41वा स्थापना दिवस 01 सितंबर को संस्था कार्यालय औदुम्बर ब्राह्मण महासभा भवन धर्मशाला जूनी इंदौर में मनाया गया।यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा तथा सदस्य ज्योत्सना जोशी ने दी।  उन्होंने बताया कि प्रारंभ में श्री लक्ष्मी-नारायण  पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित मयंक जोशी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। संस्था के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद दुबे, सुरेंद्र कुमार चौधरी एवं  सदाशिव दुबे तथा संस्था की पहचान को निरूपित करने वाले स्वर्गीय  रामचंद्र जोशी (आर.ए. जोशी) का श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे का सम्मान किया गया।संस्था  अध्यक्ष   शर्मा ने  संचालक मंडल की प्रथम बैठक में लिए गए  महत्वपूर्ण निर्णयों एवं संस्था की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अपने सदस्यों को विभिन्न प्रकार के लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में  कार्यरत है इसी के  साथ  लोन लेने वालों के लिए ब्याज दर में कटौती की गई है साथ ही संस्था की विभिन्न योजनाओं में धनराशि जमा करने वालों के  लिए ब्याज में आशातीत वृद्धि की गई है। संस्था के अभी 400 से अधिक सदस्य है नए सदस्य बनाते हुए यह संख्या 1000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
इस  अवसर पर औदुम्बर ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने  संस्था की पिछले 40 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुआ  संस्था को पुनः एक स्वरूप में लाने के लिए महासभा के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का आभार व्यक्त किया। धीरज दुबे ने कहा कि लोन की वसूली हेतु संस्था को  कठोर कदम उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। वरिष्ठ  समाज सेवी जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्था का विकास समाज का विकास है।  औदुम्बर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष  योगेश द्विवेदी ने कहा कि समृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित समाज की एक महत्वपूर्ण संस्था है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य तथा समाजजन उपस्थित थे। अंत में संस्था के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India