इस अवसर पर मेजर दानिश फ़ारूक़ी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस, बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान की ऐसी मिसाल कायम की, जो भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगी। उनका जीवन देश के प्रत्येक नागरिक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण और शहादत हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित करती रहेगी। शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की वीरता हमें यह संदेश देती है कि देश की रक्षा और सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह भारतीय सैनिक की अदम्य भावना का प्रतीक है।
वहीं, ग़ज़ल सम्राट दुष्यंत कुमार को याद करते हुए मेजर दानिश फ़ारूक़ी ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने अपनी लेखनी के माध्यम से आम आदमी की पीड़ा, सामाजिक विषमताओं और व्यवस्था की विसंगतियों को बेबाकी से अभिव्यक्ति दी। उनकी रचनाओं में समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती है। शैलेंद्र चौधरी ने कहा उनकी शायरी आज भी लोगों को सोचने, सवाल उठाने और बदलाव के लिए आवाज़ बुलंद करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का शौर्य और दुष्यंत कुमार की कलम दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली प्रेरणादायी विरासत हैं। एक ने अपनी वीरता से मातृभूमि की रक्षा की, तो दूसरे ने अपनी लेखनी से समाज की आवाज़ को बुलंद किया।कार्यक्रम में अधिवक्ता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने मेजर दानिश फ़ारूक़ी का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की बहादुरी और दुष्यंत कुमार की साहित्यिक चेतना आज की पीढ़ी के लिए बेहद प्रासंगिक है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्ष, विचार और योगदान को याद किया।इस अवसर पर मेजर दानिश फारूकी ने दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध पंक्तियों को भी याद किया “हो गई है पीर पर्वत-सी, पिघलनी चाहिए,इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वीर अब्दुल हमीद के राष्ट्रप्रेम, साहस एवं बलिदान तथा दुष्यंत कुमार की सामाजिक चेतना और साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अवसर परअपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने अपना दल (एस) संगठन का विस्तार करते हुए सलीम अहमद पत्रकार को चांदपुर नगर अध्यक्ष और शक्ति शर्मा पत्रकार को जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष तथा नसीम अहमद को महासचिव अल्पसंख्यक मंच घोषित किया। इस अवसर पर डॉ राकेश शर्मा पीपली, विनोद शर्मा पत्रकार, सलीम अहमद, शक्ति शर्मा, जहीर अहमद, आरिफ अहमद, कृष्णवीर फौजी, सिराज भाई, छुन्ना भाई, डॉ विनोद शर्मा, संदीप शर्मा होटल वाले, डॉक्टर अमित देशवाल, मुकेश सैनी, नसीम अहमद, अभिषेक कुमार, विश्वास कुमार, दुष्यंत कुमार, आरिफ अहमद, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
