Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का छठवां स्थापना दिवस सतना जिले के मलगांव में हुआ संपन्न। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल ने म,प्र, एवं उ,प्र, के पत्रकारों को किया सम्मानित। उज्जैन संभाग अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भी स्वागत किया

सतना/इंदौर/उज्जैन:-राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का छठवां स्थापना दिवस विगत 28 दिसम्बर को म,प्र, के सतना जिले के अंतर्गत मलगांव में भागवत द्विवेदी के गृह ग्राम में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल ने एवं कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय प्रभारी भागवत द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।  
संचालन मप्र अध्यक्ष ऋषिकेश त्रिपाठी ने किया।  नरेंद्र पांडे म,प्र, महामंत्री मुख्य सुनील कश्यप मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शक्ति, डा अशोक चौहान, अध्यक्ष उ,प्र, महिला विंग प्र देश अध्यक्ष ममता तिवारी, विनोद सिंह उ,प्र, प्रवक्ता, दुर्गा शंकर सिंह अध्यक्ष बलिया एवं पंकज शर्मा संभाग अध्यक्ष उज्जैन, राहुल पंवार एवं  सतना जिले के सभी पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India