अंत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नीरज चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन व आभार व्यक्त किया और सभी को अपनी शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम को समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नीरज राठौर (प्रोफेसर - बरेली कॉलेज ,बरेली), संजय गोयल (व्यवसायी दिल्ली, डॉ. शैलेंद्र गोयल (यूरोलॉजिस्ट फोर्टिस अस्पताल नोएडा ), मुकेश कर्णवाल ( डिप्टी जनरल मैनेजर ब्रह्मोस एरोस्पेस ),जतिन अहलावत ( एम डी, आर वी आई टी कॉलेज बिजनौर), डॉ. राम प्रकाश (खण्ड संघचालक ), राजीव बंसल(उपाध्यक्ष ),पंकज वैश्य (प्रबन्धक), पंकज चौहान ( उपप्रबंधक व शासकीय अधिवक्ता ), नवीन माहेश्वरी ( कोषाध्यक्ष ), अशोक कुमार ( सदस्य ), राजीव अग्रवाल ( सदस्य ), विकास कर्णवाल ( पूर्व अध्यक्ष ), ममता वैश्य, मोहित अग्रवाल ( नगर अध्यक्ष बीजेपी ), शैलेन्द्र यादव ( जिला संयोजक पूर्व छात्र ), विकल्प ( नगर संयोजक पूर्व छात्र ), अभिषेक ( पूर्व छात्र ), आशु गोयल ( पूर्व छात्र व समाज सेवी ) कामेश्वर प्रसाद शर्मा ( प्रधानाचार्य - फीना ) , पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमान अर्जुन सिंह, महेश चंद त्यागी पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व आचार्य आदित्य वीर , चंद्रवीर, तुषार गर्ग ,सौरभ अग्रवाल , राजपाल, डॉ वेद प्रकाश, डॉ सुमित बंसल , चंद्रवीर शर्मा , ब्रजवीर ,पल्लव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भैया वैभव वर्मा व बहन खुशी शर्मा ने किया तथा छायांकन आचार्य मुकुल ने किया। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बन्धु - बहिनों ने पूर्ण सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।अन्त में प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने सभी अतिथि बन्धुओं, पूर्व छात्रों, पूर्व प्रधानाचार्य बन्धु व पूर्व आचार्य बन्धुओं का आभार व्यक्त किया
सरस्वती विद्या मंदिर चांदपुर में पुरातन छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पुरातन छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। जिसमें विद्यालय के भैया - बहनों के द्वारा विद्या भारती द्वारा विधिवत प्रातः स्मरण से लेकर शांति पाठ तक पूर्ण वंदना भी की गई तथा इसके उपरान्त स्वागत गीत के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया विद्यालय के भैया बहनों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ( सदस्य विधान परिषद,उत्तर प्रदेश) , मुख्य वक्ता अक्षी अग्रवाल, (प्रांत सह- मंत्री,भारतीय शिक्षा समिति ,मेरठ प्रांत विद्या भारती एवं अखिल भारतीय टोली सदस्य), विशेष अतिथि शिवकुमार शर्मा ( क्षेत्रीय शिशुवाटिका संयोजक , पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ), कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नीरज चौधरी( एम. डी. - फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ, बिजनौर) आदि उपस्थित रहे। विद्यालय में पहली बार वर्ष 1982 से लेकर वर्ष 2020 तक के सभी पुरातन छात्रों,प्रधानाचार्य बन्धुओं व आचार्य बन्धुओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और कार्यक्रम में लगभग 700 पुरातन छात्र,प्रधानाचार्य व आचार्य बन्धु सम्मिलित हुए l इस कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्र आकर भाव विभोर हुए और उन्होंने अपनी समय के रहे प्रधानाचार्य व आचार्य के साथ भेंट कर अपनी विद्यार्थी जीवन के समय को याद कर भाव विभोर हो गए। विद्यालय के प्रथम बैच के सभी भैया - बहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा प्रत्येक वर्ष के भैया बहन विद्यालय में आकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए नजर आए। मुख्य वक्ता अक्षी अग्रवाल ने विद्यालय में पहली बार हो रहे पुरातन छात्र सम्मेलन को बहुत सराहा और विद्या भारती का इतिहास बताते हुए बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी भैया बहन बहुत ही अनुशासित और शिक्षित होते हैं तथा अपने व्यवहार से सभी को लाभान्वित करते हैं तथा पूर्व छात्र संकल्पित होकर अपने विद्यालय को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करते हैं भारत माता के जय घोष के साथ अपने उदबोधन को समाप्त किया ।मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र - छात्रायें बहुत अनुशासित व संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्ति से ओत - प्रोत होते हैं और बसुधैव कुटुम्बकम के भाव से प्रेरित होकर विश्वकल्याण के लिए समर्पित रहते हैं और समाज में विद्या भारती के पूर्व छात्र अनेक प्रशासनिक पदों पर व अन्य प महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं विशेष आमंत्रित स्वाति गर्ग ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया।
