भंडारे से पूर्व सुबह भगवान श्री गणेश जी का अभिषेक किया गया ।विधि विधान के साथ पंडित जितेंद्र डबराल व संजय डबराल द्वारा पूजा अर्चना और हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान गणेश चौथ महोत्सव समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे और हवन में आहुति दी।हवन के पश्चात एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया ।इस दौरान गणेश चौथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल राजू ,मंत्री रविंद्र चौहान ,कोषाध्यक्ष विनय कौशिक ,प्रबंधक डॉ राहुल वर्मा ,डॉ राजीव अरोड़ा ,उपाध्यक्ष संदीप तायल,लोकेश अग्रवाल ,राजन टंडन गोल्डी ,डॉ एस के जोहार पदाधिकारियों और सदस्यों में से राहुल वर्मा, नितेश सिंघल ,अर्जुन अग्रवाल , नवनीत वर्मा ,माधव डेजी महेश्वरी अरुण पाटिल आदि उपस्थित रहे।*नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट*
नजीबाबाद के सिद्धिविनायक मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर 21 वा भव्य विशाल भंडारा हुआ
जनपद बिजनौर अन्तर्गत नजीबाबाद की अग्रवाल धर्मशाला में एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति द्वारा कई वर्ष पूर्व नजीबाबाद के सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई थी मूर्ति स्थापना के अवसर पर प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा भंडारा आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में 17 फरवरी 2026 को एक विशाल भंडारा मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ ।जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।
