Type Here to Get Search Results !

आभा फाउंडेशन चांदपुर द्वारा छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम की नई तिथि घोषित हुई

चांदपुर,आभा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के लिए आयोजित किया जाने वाला साइकिल वितरण कार्यक्रम जो पहले 10 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित था, अब 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले 250 साइकिलें वितरित की जानी थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 500 साइकिलें कर दिया गया है।इस योजना के लिए छात्राएं फादरसन पब्लिक स्कूल, स्याऊ, चांदपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आकर आवेदन पत्र भर सकती हैं। आवेदन केवल वही छात्राएं कर सकेंगी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण की हो।आवेदन के समय छात्राओं को निम्न आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे:आधार कार्डकक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीटविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें यह प्रमाणित हो कि छात्रा ने सत्र 2024-25 में निर्धारित अनुक्रमांक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हैयह योजना केवल उत्तर प्रदेश बोर्ड से उत्तीर्ण छात्राओं के लिए लागू होगी। साइकिलों का वितरण छात्राओं की रैंक के आधार पर किया जाएगा।आभा फाउंडेशन का उद्देश्य है कि योग्य और मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई में सुविधा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India