इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेश दीदी, बिजनौर सर्किल इंचार्ज, ने मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं तथा भ्राता जगपाल भाई, जूरिस्ट विंग कोऑर्डिनेटर (उत्तरी भारत), ब्रह्माकुमारीज, ने मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का स्वागत राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी, सेवा केंद्र चांदपुर, द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं भाई-बहनों का अभिनंदन करते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाए जाने वाले आत्म-स्मृति, परमात्म-स्मृति एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति व दिव्य अनुभूति का अनुभव कराया।इस अवसर पर सैकड़ों भाई-बहनों ने श्रद्धा व उमंग के साथ सहभागिता की।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चांदपुर के द्वारा महाशिवरात्रि का पावन महोत्सव श्रद्धा एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी (मुजफ्फरनगर) ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि सच्ची शिवरात्रि वह है जब आत्मा अज्ञान के अंधकार से निकलकर परमात्मा शिव के ज्ञान से आलोकित होकर शांति, पवित्रता एवं दिव्य गुणों को धारण करती है। उन्होंने संदेश दिया कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार — इन पाँच विकारों का त्याग ही जीवन से भ्रष्टाचार, दुराचार व पापाचार का अंत कर सच्ची शिवरात्रि मनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहित भाई, फाउंडर — जीवन ज्योति स्पेशियल्टी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिन्ह स्वरूप ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।
