कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बेसिक प्रश्न एवं साइकोमेट्रिक प्रश्न द्वारा विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखा गया।इन सभी चरणों के उपरांत मिस्टर एवं मिस हेज़ललाइट तथा मिस पर्सोना की घोषणा की गई। जिसमें अनिष्का शर्मा को मिस हेज़ललाइट, हैदर फ़ारूखी को मिस्टर हेज़ललाइट ,विशु राजपूत को मिस पर्सोना टाइटल प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12वीं का यह पड़ाव विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, परिश्रम और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के व्यवहार, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने सदैव विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य एवं सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा दी।विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि द हेज़लमून स्कूल के विद्यार्थी यहाँ से केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों की अमूल्य धरोहर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को संजोकर रखने तथा समाज और देश के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में फोटो सेशन आयोजित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के लिए डिनर की व्यवस्था की गई। स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल, निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल, प्रधानाचार्या गरिमा सिंह एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ यह भावपूर्ण फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों की सस्नेह विदाई के साथ संपन्न हुआ।
द हैजलमून स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक यादगार फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन
द हेज़लमून स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामय एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वागत एवं तिलक के साथ की गई। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को चेस्ट नंबर एवं फूल भेंट किए गए।विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।इसके उपरांत फेयरवेल समारोह प्रारंभ की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संगीत प्रस्तुति, रोचक खेल, एवं टाइटल्स से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी तथा रैम्प वॉक में पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की हेड गर्ल एवं हेड बॉय ने अपने अनुभव एवं भावनाएँ साझा कीं। इसके पश्चात शाद शोएब द्वारा दी गई सोलो म्यूजिक परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 12 की छात्राओं विशु राजपूत,अनिष्का शर्मा और इशिका अग्रवाल ने अपने मनमोहक नृत्य द्वारा सभी को भावविभोर कर दिया।
