Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

चांदपुर-नूरपुर रोड स्थित शकुंतला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का वनडे कैंप का हुआ आयोजन

शकुंतला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में  वनडे कैंप का दूसरे दिन "सड़क सुरक्षा अभियान" के रूप में मनाया गया । जिनमें चाहत, शिल्पी , फरहाना, साहीबा, निशा , मेहविश , मेहरीन , अवधेश , अंजुला और आशीष आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने सड़क पर जाकर बिना हेलमेट के बाइक सवार तथा बिना सीट बेल्ट के कार सवार को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया
 और हेलमेट तथा सीट बेल्ट को अनिवार्य बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करना अनिवार्य बताया। डॉ एचजी पाठक ने कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। क्योंकि हम सुरक्षित हैं तो हमारा परिवार भी सुरक्षित है। दीपक सरोहा ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उप प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा, पारुल राव, नैंसी त्यागी, स्वाति शर्मा, अमित कुमार, अमित चौहान, हर्षी अग्रवाल बृजबाला और अभिषेक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India