Type Here to Get Search Results !

जेपी पब्लिक स्कूल चांदपुर में आयोजित हुई प्रवेश सह प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

जेपी पब्लिक स्कूल धनौरा रोड चांदपुर ने हाल ही में आयोजित हुई, प्रवेश सह प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित किया। यह परीक्षा कक्षा 1 से कक्षा 8,9, 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।परिणामों के अनुसार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 साथ ही यह भी कहा गया कि जो विद्यार्थी इस बार चयनित नहीं हो सके, वे निराश न हों, बल्कि इसे सीख मानकर आगे और बेहतर प्रयास करें।विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिभा निखारने वाली गतिविधियाँ आयोजित करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी योग्यता पहचानने का अवसर मिलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India