अपना दल (एस) बिजनौर द्वारा संत गाडगे महाराज की जयंती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
बिजनौर अपना दल (एस) के जिला कैम्प कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने की। इस अवसर पर उन्होंने संत गाडगे महाराज के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और स्वच्छता का प्रतीक है।अपने प्रभावशाली संबोधन में शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज को अंधविश्वास से दूर कर शिक्षा, स्वच्छता और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संदेश का भी उल्लेख किया गया। उनके संदेश में संत गाडगे महाराज को समाज सुधार का महान प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छता, समानता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वकील अहमद (जिला कोषाध्यक्ष), मोबिन अहमद, राजीव कुमार, अंस चौधरी, अजीत सिंह, हिमांशु, यशपाल, अमर सिंह, दुष्यंत सिंह, रमेश सिंह, डॉ. देवेंद्र ठाकुर, नवीन, जकीउल, नासिर, सदाम मलिक, अनुप वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
