अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने बिजनौर में उद्योगों के माध्यम से योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया
बिजनौर। जनपद के जिला उद्योग अधिकारी अमित चौधरी से मुलाकात के दौरान अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उद्योगों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आम जनता को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष बिजनौर किशोर कुमार तथा मंडल अध्यक्ष जकी-उल-नासिर एवं सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।जिला उद्योग अधिकारी अमित चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजनौर जनपद में सभी पात्र लोगों को निर्धारित मानकों के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों का विस्तार विभाग की प्राथमिकता है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि अपना दल (एस) की बढ़ती सक्रियता के चलते आम जनमानस को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज हो रही
