फादरसन पब्लिक स्कूल में खसरा–रूबेला टीकाकरण शिविर हुआ आयोजित
स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा फादरसन पब्लिक स्कूल में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के 91 विद्यार्थियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण की प्रक्रिया एएनएम नेहा कुमारी एवं एएनएम अर्चना राजपूत द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिविर की सफलता का श्रेय शिक्षक प्रिया सिंह, शिक्षक आदित्य तथा समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
