Type Here to Get Search Results !

आर्य समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया

आर्य समाज परिसर में होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के बैनर तले आर्य समाज के सभागार कक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख कार्यक्रम अध्यक्ष गोविंद मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काव्य गोष्ठी को हर्षित अग्रवाल, सुभाष जावा, शालिनी अग्रवाल, कुलदीप एडवोकेट, मंजू त्यागी, उर्वशी कर्णवाल, रितु बाला रस्तोगी, आदि ने काव्य गोष्ठी के उपलक्ष में कविताएं सुना कर श्रोताओं की वाह वाही लूटी।
 कार्यक्रम के अध्यक्ष गोविंद मित्तल ने होली पर्व के समापन पर नगर व क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।
 कार्यक्रम आयोजकों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। काव्य गोष्ठी में शामिल कवि एवं कवित्रियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद मित्तल ने संचालन विनेश त्यागी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर सतेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार,सुनील शर्मा, सुरेंद्र खन्ना, अतुल भाटिया,देवराज भाटिया, चरन सिंह सागर, आदित्य बंसल, आशू गोयल, कुलदीप शर्मा, उद्यमी संजीव बंसल उर्फ काके, चौ समरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट वाले आदि गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India