फादरसन् स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एग्रीस्टो फैक्ट्री (गंज) में किया शैक्षिक भ्रमण
चांदपुर, बिजनौर। फादरसन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में अग्रिस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड परगना महमूदपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं और वास्तविक जीवन में उनके उपयोग के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों के संचालन तथा गुणवत्ता नियंत्रण की प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पूरे प्लांट का अवलोकन किया और उद्योग में काम करने के तरीकों को नज़दीक से समझा।यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
