रोजा इफ्तार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तुलसी सिलावट रहे मौजूद
इंदौर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मंजूर बैग एवं हाई कोर्ट अधिवक्ता नासिर बैग के पारिवारिक रोजा इफ्तार के आयोजन में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट रोजा इफ्तार में पहुंचने पर यहां मौजूद बड़ी संख्या में मंत्री समर्थकों ने एवं सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग ने उनका जोरदार स्वागत किया। जानकारी देते हुए समाजसेवी मंजूर बैग ने बताया कि हर साल उनके पारिवारिक रोजा इफ्तार का आयोजन होता है। इस साल भी स्टार गार्डन माणिक बाग़ स्थित में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था जिसमें कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद थे । पारिवारिक होने के नाते मंत्री तुलसी सिलावट इस आयोजन में पहुंचे उन्होंने यहां पहुंचकर आयोजन की सराहना की और बैग परिवार को रमजान के मुबारक महीने की मुबारकबाद देने के साथ ईद की अग्रिम बधाई भी दी ।। इस मौके पर रियाज खान इस्माइल खान मुकेश बजाज नवीन भीलवाड़ा यूनुस खान पत्रकार जाकिर खान काजी अकबर मोहम्मद अकबर समीर बैग एडवोकेट मुकेश बजाज फैजान बैग रवीश पचौरी गोलू शेख बाबा माहिर शाह शकील खान याकूब खान पत्रकार समीर खान आदि लोग मौजूद थे।
