बलिया से अवधेश पांडे की रिपोर्ट✍️
बलिया,चितबड़ागांव। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर कलां निवासी चन्दन सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन व ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे। जिनके स्वागत ग्राम प्रधान अनिता सिंह ने मटिही चट्टी स्वागत समारोह आयोजित की। पूर्व प्रधान दीपक कुमार सिंह ने कहा कि परिवार सहित जनपद को गौरवान्वित किया है। यह सफलता उनके वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।चंदन सिंह के पिता ब्रजराज सिंह ने कहा कि चंदन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट ,आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से की है। इसके बाद उच्च शिक्षा बीटेक उत्तीर्ण की। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने देश सेवा के उद्देश्य अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। बचपन से ही अपनी कक्षा में मेधावी विद्यार्थियों में सम्मिलित रहें हैं।एनडीए करने के बाद उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी ईश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से लेफ्टिनेंट पद पर सफलता हासिल की। उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए लगातार प्रयास किया और अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया है ।
चंदन सिंह की इस उपलब्धि ने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चंदन सिंह के बाबा बेनीमाधव सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अगर पढ़ाई करे तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उक्त अवसर पर दीपक कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, धीरज सिंह, चंद्रभूषण सिंह ध्रुव तिवारी,प्रहलाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
