Type Here to Get Search Results !

बिजनौर, नगीना।जनपद बिजनौर में अपना दल (एस) के जिला कैम्प कार्यालय पर महान समाज सुधारक शिव दयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी (एडवोकेट) ने कहा कि शिव दयाल चौरसिया का जीवन समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। शैलेन्द्र चौधरी ने निजी स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें और बिना पक्के बिल के किताबें बेचने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह अभिभावकों का आर्थिक शोषण है। उन्होंनेशासन-प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों और किताब बेचने वालों के खिलाफ सख्त नियम लागू कर जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और न्यायपूर्ण बन सके।बैठक में वकील अहमद, किशोर कुमार (जिला अध्यक्ष एस सी/ एसटी मंच), दलचंद, हनीफ मुल्ला, अभिषेक, अकरम, नासिर, कुलदीप, हिमांशु, अनुराधा देसवाल, अजीत चौधरी, राजीव राठी, उपासना, अमन सिंह, सत्यम सहित युवा मोर्चा की टीम मौजूद रही। बिजनौर में शिक्षा माफियाओं पर शैलेन्द्र चौधरी खूब जमकर गरजे।

बिजनौर, नगीना।जनपद बिजनौर में अपना दल (एस) के जिला कैम्प कार्यालय पर महान समाज सुधारक शिव दयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी (एडवोकेट) ने कहा कि शिव दयाल चौरसिया का जीवन समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। शैलेन्द्र चौधरी ने निजी स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें और बिना पक्के बिल के किताबें बेचने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह अभिभावकों का आर्थिक शोषण है।
 उन्होंनेशासन-प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों और किताब बेचने वालों के खिलाफ सख्त नियम लागू कर जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और न्यायपूर्ण बन सके।बैठक में वकील अहमद, किशोर कुमार (जिला अध्यक्ष एस सी/ एसटी मंच), दलचंद, हनीफ मुल्ला, अभिषेक, अकरम, नासिर, कुलदीप, हिमांशु, अनुराधा देसवाल, अजीत चौधरी, राजीव राठी, उपासना, अमन सिंह, सत्यम सहित युवा मोर्चा की टीम मौजूद रही। बिजनौर में शिक्षा माफियाओं पर शैलेन्द्र चौधरी खूब जमकर गरजे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India